ALERT: सलमान खान की BLOCKBUSTER तैयारी.. ईद धमाका में कोई देरी नहीं!
सलमान खान की सुल्तान अब पुरानी बात हो गई। अब सुर्खियों में है सुपरस्टार की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट'.. जी हां, कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग लद्दाख में पूरी हो चुकी है। जबकि अब सेकेंड शेड्यूल की तैयारी हो रही है।
यदि ट्यूबलाइट ब्लॉकबस्टर हो जाती है तो यह कबीर खान और सलमान खान की लगातार तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। बता दें, ट्यूबलाइट भी ईद के मौके पर साल 2017 में रिलीज होने वाली है। वहीं, फिल्म का काम भी काफी फटाफट चल रहा है।
'ट्यूबलाइट' एक बड़ा कदम.. या तो सलमान खान ब्लॉकबस्टर.. या बर्बाद!
बता दें, लद्दाख में 15 दिनों की शूटिंग खत्म करने के बाद अब टीम मनाली जाने वाली है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग कश्मीर में होनी थी। लेकिन वहां की मौजूदा स्तिथि को देखते हुए अब शूटिंग मनाली में की जाएगी। वहां, फिल्म का सेट अप लगाया जा रहा है। शूटिंग अगस्त से ही शुरू होनी थी।
लेकिन अब सितंबर के पहले हफ्ते में टीम और सलमान खान वहां पहुंचेगे। अक्टूबर की शुरुआत में सलमान बिग बॉस की शूटिंग के लिए एक छोटा ब्रेक ले सकते हैं। बहरहाल, कोई शक नहीं कि इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
नीचें देखें ट्यूबलाइट के सेट की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

