सैफ की सेकेंड हैंड जवानी में दीपिका मस्त, देखें वीडियो
खैर अब ये फिल्म दोबारा चर्चा में है। फिल्म के चर्चा में आने का कारण है फिल्म का गाना सेकेंड हैंड जवानी जो युवाओं में एक नया क्रेज बन चुका है। कॉकटेल फिल्म का गाना सेकेंड हैंड जवानी को प्रीतम ने संगीत के सुरों में पिरोया है जबकि इसके बोल पूजा, नेहा कक्कड़ और नक्काश अजीज ने लिखे हैं। इस गीत में दीपिका पादुकोण पूरी तरह मदमस्त होती देखी गई हैं।
देखें सेकेंड हैंड जवानी का वीडियो
आपको बताते चलें की इससे पहले ही इस फिल्म का एक दूसरा गाना यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो चुका है। इस फिल्म के अन्य कलाकारों में दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी और डिंपल कपाडिया शामिल हैं। ज्ञात हो कि यह फिल्म 13 जुलाई को सिनेमाघरों में दिखाई जायेगी।
गौरतलब है कि फिल्म कॉकटेल के निर्देशक इम्तियाज अली अपनी इस फिल्म को लेकर आजकल बहुत चिंतित हैं। इम्तियाज अली से जुड़े सूत्रों कि माने तो ये फिल्म उनके लिए बहुत स्पेशल है। इस फिल्म को लिखते वक़्त ही उन्होंने दीपिका को फिल्म कि हिरोइन के रूप में चुन लिया था।


Click it and Unblock the Notifications
