सेकेंड हैंड हसबैंड- नो गारंटी नो वॉरंटी
दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल का एक गाना काफी हिट हुआ था। जिसके बोल कुछ यूं थे- सेकेंड हैंड जवानी। लेकिन अब हम सेकेंड हैंड जवानी नहीं बल्कि सेकेंड हैंड हसबैंड की बात कर रहे हैं। असल में गोविंदा की बेटी टीना आहूजा इस फिल्म से बॉलिवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं।

पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल भी फिल्म में मुख्य किरादर में नज़र आएंगे। निर्देशक स्मीप कांग की भी ये डेब्यू फिल्म है। जैसा कि फिल्म का नाम है सेकेंड हैंड हस्बैंड तो लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं कि फिल्म की कहानी असल में क्या होने वाली है।
गोविंदा की बेटी टीना भी फिल्म में है तो दर्शको को उम्मीद है कि ये एक कॉमेडी से भरपूर फिल्म होगी। फिल्म में धर्मेंद्र और गीता बसरा जैसे हमारे बॉलिवुड के वेटरन एक्टर भी नज़र आएंगे।
तो आइये एक नज़र डालते हैं सेकेंड हैंड हस्बैंड फिल्म के फर्स्ट लुक पर।


Click it and Unblock the Notifications