शेयर बाजार घोटाले में बुरे फंसे Arshad Warsi और उनकी पत्नी, SEBI ने लगाया बैन

Arshad Warsi

Arshad Warsi Share Market Controversy: भारतीय शेयर बाजार को रेगुलेट करने वाली संस्था SEBI ने बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी, और 57 अन्य लोगों पर शेयर बाजार में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की है।

इस मामले में सभी पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर Sadhna Broadcast Ltd (अब Crystal Business System Ltd) के शेयरों को बढ़ावा देने के लिए झूठे और भ्रामक यूट्यूब वीडियो बनाए और शेयर की कीमतें गलत तरीके से बढ़ाईं।

कैसे किया गया शेयर घोटाला?

सेबी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक क्लासिक "Pump and Dump Scam" था, जो दो फेज में किया गया। पहले फेज में कंपनी से जुड़े लोगों ने आपस में शेयरों की खरीद-बिक्री करके शेयर की कीमत को बढ़ाया और ऐसा दिखाया कि शेयर में बहुत दम है। दूसरे स्टेप में फिर Moneywise, Profit Yatra, और The Advisor जैसे यूट्यूब चैनलों पर वीडियो अपलोड किए गए, जिनमें कंपनी को शानदार इनवेस्टमेंट बताया गया। इस प्रमोशन के बाद जब रिटेल निवेशकों ने शेयर खरीदे, तो प्रमोटर्स और जुड़े लोगों ने ऊंची कीमत पर अपने शेयर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया।

किन-किन पर हुई कार्रवाई?

सेबी ने पाया कि अरशद वारसी को इस घोटाले से 41.70 लाख रुपये और उनकी पत्नी को 50.35 लाख रुपये का फायदा हुआ।। दोनों पर 5 लाख रुपए का जुर्माना और 1 साल का बैन लगाया गया है। इस मामले में कुल 59 लोगों पर कार्रवाई की गई है और 58.01 करोड़ की अवैध कमाई वापस करने का आदेश दिया गया है। सभी पर 12% सालाना ब्याज के साथ यह रकम वसूल की जाएगी

कौन-कौन थे इस प्लानिंग के पीछे?

सेबी ने बताया कि इस पूरे घोटाले के अहम साजिशकर्ता थे- मनीष मिश्रा, गौरव गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, सुभाष अग्रवाल - प्रमोटर्स और मनीष के बीच कॉन्टैक्ट सूत्र। साथ ही पीयूष अग्रवाल, लोकेश शाह, और जतिन शाह ने इस प्लानिंग को लागू करने और तकनीकी मदद देने में अहम भूमिका निभाई।

सेबी ने क्या कहा?

सेबी के मेंबर अश्विनी भाटिया के अनुसार- 'ये एक ठेठ Pump and Dump स्कीम थी - शेयर की कीमतों को झूठ बोलकर गलत तरीके से ऊपर ले जाकर प्रमोट किया गया और फिर ऊंची कीमत पर शेयर बेचे गए।'

कब शुरू हुई जांच?

सेबी को जुलाई-सितंबर 2022 के बीच शिकायतें मिलीं कि साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों में अचानक तेजी आई है। इसके बाद मार्च से नवंबर 2022 के बीच के ड्यूरेशन में गहराई से जांच की गई।

More from Filmibeat

Read more about: arshad warsi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X