डिब्बाबंद नहीं हुई है सलमान खान की ये फिल्म.. 5वीं ब्लॉकबस्टर की है तैयारी!
सूरज बड़जात्या और सलमान खान की अगली फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। राजश्री प्रोडक्शन के एमडी ने यह कंफर्म किया है।
सलमान खान फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं। बता दें, निर्देशक सूरज बड़जात्या और सलमान खान की फिल्म डिब्बाबंद नहीं हुई है। बल्कि फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।
'टाईगर जिंदा है' PICS.. शानदार लोकेशन.. और दबंग सलमान..
सूरज बड़जात्या ने प्रेम रतन धन पायो के बाद यह कंफर्म किया था कि वे सलमान के साथ एक और फिल्म बनाने वाले हैं। लेकिन फिर उस फिल्म ना ही राजश्री प्रो़डक्शन ने कोई चर्चा की.. ना ही सलमान खान ने। लिहाजा, यह माना जाने लगा कि फिल्म बंद हो चुकी है।

लेकिन हाल ही में सिनेस्तान डॉट कॉम से बातचीत के दौरान राजश्री प्रोडक्शन के एमडी कमल कुमार बड़जात्या ने यह साफ कहा कि सलमान खान के साथ फिल्म की पूरी तैयारी चल रही है। फिल्म के स्क्रिप्ट में काफी समय दिया जाता है, लिहाजा, इसे लेकर कोई चर्चा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications