..................... Script is hero for Ranbir Kapoor | रनबीर कपूर के लिए स्क्रिप्ट ही हीरो - Hindi Filmibeat

रनबीर कपूर के लिए स्क्रिप्ट ही हीरो

By Priya Srivastava

Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर की एक खास बात है। फिल्म भले ही कितनी बड़ी बजट की क्यों न हो। भले ही उससे बड़े निर्माताओं का नाम जुड़ा हो, लेकिन जब तक उन्हें स्क्रिप्ट दुरुस्त नजर नहीं आती। फिल्म की कहानी पसंद नहीं आती, वे कभी किसी को भी हां नहीं कहते।

सूत्रों की मानें तो रणबीर से हां कहलवाना सबसे अधिक कठिन होता है, लेकिन जिस फिल्म को वह हां कह देते हैं। वे उस फिल्म में अपना 100 प्रतिशत देते हैं। अभिनेता रनबीर कपूर के बारे में लोगों का कहना यह भी है कि वे अपने किरदारों को बहुत महत्व देते हैं। इसके साथ ही वह अपनी उम्र को लेकर बहुत संवेदनशील हैं।

उनके करीबी लोगों के मुताबिक वे ऐसी कहानियां कभी पसंद नहीं करते, जिसमें उनकी उम्र बढ़ती नजर आने लगे। वे टाइम लीप जैसी फिल्में देखना पसंद नहीं करते। बताया जाता है कि रनबीर ने अभी हाल ही में एक निर्माता से वीर-जारा की तरह की कहानी सुनी और वे इस फिल्म के लिए रनबीर को बहुत ज्यादा पैसे देने को तैयार थे, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से साफतौर पर मना कर दिया।

सूत्रों की मानें तो कहानी के पहले हिस्से में तो वे प्रेमी के किरदार में होते हैं, लेकिन इसके बाद वह अपनी उम्र से ज्यादा दिखाई देते हैं। सूत्रों के मुताबिक जब रनबीर ने पूरी कहानी पढ़ी तो उन्होंने काम करने से साफ मना कर दिया और उस निर्माता को वहां से जाने को कह दिया। आपको बता दें कि रनबीर हाल फिलहाल बर्फी नामक एक फिल्म कर रहे हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा उनके साथ हैं। इसके अलावा वे फिल्म रॉकस्टार में भी व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X