..................... Screening of Shahid Kapoor starrer web series 'Farzi' held in fair of stars, actor's parents also attended - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर स्टारर वेब सीरीज 'फर्जी' की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, एक्टर के माता पिता भी हुए शामिल

Farzi

ओटीटी प्लेटफर्म आज के वक्त में काफी आगे चल रहा है, बड़े से बड़े सितारें हो या फिर छोटे पर्दे के सेलेब्स, हर कोई ओटीटी पर काम कर रहा है। कई सारे बॉलीवुड एक्टरों ने ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है। अब शाहिद कपूर भी ओटीटी पर अपना जादू दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शाहिद के अलावा 'फर्जी' में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति और एक्ट्रेस राशि खन्ना फर्जी वेब सीरीज में लीड रोल में मौजूद हैं।

आपको बता दें कि शाहिद कपूर की 'फर्जी' 10 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। वहीं इस वेब सीरीज 'फर्जी' का ट्रेलर 13 जनवरी को रिलीज किया गया था। वेब सीरीज को लेकर निर्माताओं के साथ दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खैर अभी इस वेब सीरीज की स्क्रीनिंग रखी गई है जहां पर कई सारे सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं। शाहिद की पत्नी और उनके माता, पिता, भाई भी इस स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस दौरान सभी बहुत अच्छे लग रहे थे।

इसी के साथ अभिनेत्री रकुलप्रीत अपने ब्वॉयफ्रेंड जैकी के साथ यहां काफी अच्छे लुक में देखी गई। उन्होंने खुद को बहुत ही अच्छे से कैरी किया था।

इसके अलावा रितिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी होट अवतार में पहुंची और अपने स्टाइल से सबका ध्यान अपनी ओर खीचा।

वहीं अनुष्का रंजन भी अपने पति के साथ फर्जी की स्क्रीनिंग में पहुंची और शाहिद के साथ उनको बात-चीत करते हुए देखा गया। ऐसे देखा जाए तो कई सारे सितारों ने फर्जी की स्क्रीनिंग में शिरकत करके इसकी शोभा बढ़ाई। फैंस तो ब्रेसब्री से रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: farzi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X