‘दबंग’ सलमान का दबदबा

By Staff

‘दबंग’ सलमान का दबदबा
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स रेड कारपेट पर सलमान ख़ान.पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म दबंग के लिए सलमान ख़ान को साल 2010 के स्टार स्क्रीन पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया. जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गईं विद्या बालन फ़िल्म इश्क़िया के लिए.फ़िल्म माइ नेम इज़ ख़ान के लिए शाहरुख़ ख़ान बने साल के सबसे लोकप्रिय अभिनेता. फ़िल्म तीस मार ख़ां और राजनीति के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया कटरीना कैफ़ को.

अनुराग कश्यप की उड़ान बनी साल की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म. इसके निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला.समारोह के दौरान शाहरुख़ ख़ान के साथ रेखा.छह जनवरी की शाम को मुंबई में हुए इस समारोह में सलमान ख़ान, शाहरुख़ ख़ान, कटरीना कैफ़, करण जौहर, यश चोपड़ा, हेमा मालिनी, रेखा, शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा समेत फ़िल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने शिरकत की.

समारोह के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख़ ख़ान, कटरीना कैफ़ और शाहिद कपूर ने स्टेज पर आकर्षक प्रस्तुति पेश की.और पुरस्कारों की बात करें तो अरशद वारसी को फ़िल्म इश्क़िया के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार का पुरस्कार मिला. शेरनाज़ पटेल को संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ग़ुज़ारिश के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला.सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार साजिद-वाजिद को फ़िल्म दबंग के लिए और शंकर-एहसान-लॉय को माइ नेम इज़ ख़ान के लिए संयुक्त रूप से मिला.

सर्वश्रेष्ठ गायक बने राहत फ़तेह अली ख़ान, फ़िल्म इश्किया के गाने 'दिल तो बच्चा है जी" के लिए, जबकि सर्वश्रेष्ठ गायिका श्रेया घोसाल चुनी गईं फ़िल्म आई हेट लव स्टोरीज़ के गाने बहारा-बहारा के लिए.फ़िल्म दबंग के लोकप्रिय गीत 'मुन्नी बदनाम हुई" के लिए फ़राह ख़ान को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफ़र का पुरस्कार मिला.सोनाक्षी सिन्हा बनीं साल की सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री जबकि बैंड बाजा बारात से अपना करियर शुरु करने वाले रणवीर सिंह रहे साल के सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता.अंजुम राजाबाली और प्रकाश जा को फ़िल्म राजनीति के लिए सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का पुरस्कार दिया गया.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X