स्क्रीन अवॉर्ड में पा का जलवा

By Staff
स्क्रीन अवॉर्ड में पा का जलवा

अभिनेता अमिताभ बच्चन को फ़िल्म 'पा' में बेहतरीन अदाकारी के लिए '16वें स्टार स्क्रीन अवार्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है जबकि सबसे बेहतरीन फ़िल्म का अवॉर्ड 'थ्री इडियट्स' की झोली में गया है.

'पा' में अमिताभ बच्चन की माँ का किरदार निभाने वाली विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाज़ा गया.

सर्वश्रेष्ठ जोड़ी का पुरस्कार भी अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की झोली में गया. 'पा' में अभिषेक ने अमिताभ के पिता का किरदार निभाया है.'पा' को कुल मिलाकर पाँच अवॉर्ड मिले.

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ईनाम 'पा' की अरुंधती नाग की झोली में गया, जबकि इसी फ़िल्म में 'पा' के अच्छे दोस्त की भूमिका निभाने वाले प्रतीक को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का अवॉर्ड दिया गया.

थ्री इडियट्स की झोली में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के अलावा भी अनेक अवार्ड आए.

'पा' और 'थ्री इडियट्स' का जलवा

'थ्री इडियट्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक बने राजकुमार हिरानी तो 'थ्री इडियट्स' के लिए ही सर्वश्रेष्ठ स्क्रीन प्ले अवार्ड अभिजात जोशी की झोली में गया.

सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का ईनाम 'थ्री इडियट्स' के उमी वैदया को मिला.

नकारात्मक किरदार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड बोमन ईरानी के हिस्से में आया. उनको ये पुरस्कार 'थ्री इडियट्स' में शानदार अभिनय के लिए दिया गया.

ज़ोया अख़्तर निर्देशित फ़िल्म 'लकी बाई चाँस' के लिए ऋषि कपूर को सहायक अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया.

बेहतरीन महिला गायिका बनीं कविता शे्टटी. उन्हें 'वेक अप सीड' में उनके गाने 'एक तारा' के लिए सम्मानित किया गया.

जबकि पुरुषों की श्रेणी में ये अवार्ड 'लव आजकल' के गाने 'आज दिन चढेया' के लिए राहत फ़तह अली ख़ान के हिस्से में गया.

बेहतरीन कहानी का पुरस्कार इमतियाज़ अली को 'लव आजकल' के लिए दिया गया.सर्वश्रेष्ठ संगीतकार बने एआर रहमान('दिल्ली-6' के लिए)

वर्ष 2009 में 138 हिंदी फ़िल्में रिलीज़ हुई थीं. जिसमें 21 फ़िल्में पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों के लिए नामित हुई थीं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X