VIRAL: क्लासरूम में मैडम ने किया भोजपुरी गाने पर डांस, वीडियो देख हैरान रह गए लोग कमेंट में लिख दी ऐसी बात...

School Teacher dance on Bhojpuri Song Video Viral: भोजपुरी गानों का तो हर कोई दीवाना होता है। शादी हो या पार्टी भोजपुरी और हरियाणवी गाने तो बजते ही हैं, लेकिन अगर ये गाने क्लासरूम में बजने लगें तो ? जी हां, हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जहां मैडम क्लासरूम में भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मैडम जी का डांस वीडियो
जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो को देख यकीन कर पाना काफी मुश्किल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैडम क्लासरूम में बैगनी रंग की साड़ी पहन भोजपुरी के पॉपुलर गाने 'पटेल जी के देके अमर होजा' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। मैडम जी क्लासरूम में ऐसा एनर्जेटिक डांस करती हैं कि हर कोई बस उन्हें ही देखता रह जाता है।
मैडम जी का डांस देख गुस्साए लोग
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि स्टूडेंट अपनी सीट से खड़े होकर कोई मैडम का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं या फिर कोई मैडम जी के लिए तालियां बजाता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।
जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये आज कल की मैडम हैं। पहले गुरु ज्ञान दिया जाता है और आज नाचा जा रहा है। तो वहीं दूसरे ने कहा- छा गईं मैडम जी तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-हद हो गई है। जहां ऐसा माहौल हो वहां रिजल्ट कैसा आएगा। बता दें कि इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











