VIDEO: टीचर्स डे पर स्कूल की बच्चियों ने बॉलीवुड गाने पर किया बेहद वल्गर डांस, भड़के लोग बोले- एक्शन हो...

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा वायरल होता रहता है जिसे देखकर कुछ लोग तो हैरान हो जाते हैं तो कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। जिसको देखकर बच्चों पर भी गलत असर पड़ता है। अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है।
इस वायरल हो रहे हैं वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूल में टीचर्स डे के फंक्शन पर छोटे-छोटे बच्चे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ बच्चे स्टेज पर एक बॉलीवुड आइटम सॉन्ग पर जमकर डांस कर रहे हैं। लेकिन अब इन बच्चों के पहनावे और डांस करने के तरीके पर लोग आपत्ति जाहिर कर रहे हैं।
दरअसल, @dwivedi_ji12 द्वारा ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। यह वीडियो एक स्कूल के टीचर्स डे के फंक्शन का है। बता दें कि यह असम के एक स्कूल का वीडियो है और इसमें कुछ बच्चे तमन्ना भाटिया के गाने आज की रात पर डांस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में बच्चों के डांस करने के अंदाज पर लोगों ने आपत्ति जताई है।
लगातार इन बच्चों के वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि स्कूल प्रशासन पर कार्यवाही करनी चाहिए। दरअसल इनका कहना भी गलत नहीं है क्योंकि इतने छोटे बच्चों को इस तरीके का डांस करना शोभा नहीं देता। वीडियो में बीच वाली लड़की के स्टेप्स काफी ज्यादा भड़कीले नजर आ रहे हैं जिस पर लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।


Click it and Unblock the Notifications



