तापसी पन्नू की नई फिल्म 'वो लड़की है कहां' का ऐलान, 'स्कैम 1992' फेम प्रतीक गांधी के साथ बनी जोड़ी-डिटेल

तापसी पन्नू की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। इन दिनों दोबारा फिल्म को लेकर वह बिजी चल रही हैं, इस बीच उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का अनांसमेंट कर दिया है। फिल्म का नाम है वो लड़की है कहां। इस फिल्म में तापसी पन्नू की जोड़ी स्कैम 1992 फेम प्रतीक गांधी के साथ देखने को मिलेगी। दोनों की इस फिल्म का ऑफिशियल ऐलान हो गया है।

तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी की फिल्म वो लड़की है कहां को अरशद सैयद डायरेक्ट करेंगे। वहीं इस फिल्म को प्रोड्यूस सिद्धार्थ रॉय कपूर करने जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक आते आते शुरू हो जाएगी और उम्मीद की जा रही है कि अगले साल तक ये फिल्म फैंस को देखने को भी मिल जाए।

 Woh Ladki Hai Kahaan

बता दें प्रतीक गांधी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर चेहरा बना हुआ है। हाल में ही रिलीज हुई स्कैम 1992 में उन्होंने हर्षद मेहता का किरदार निभाया था जिसके बाद वह रातोंरात लोगों के बीच लोकप्रिय हुए। इस वेब सीरीज को साल का बेस्ट वेब शो और तमाम अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।

कौन हैं प्रतीक गांधी

कौन हैं प्रतीक गांधी

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले प्रतीक सूरत के रहने वाले हैं। जो इंजीनियर की जॉब छोड़कर इंडस्ट्री में आए। वह कई गुजराती प्ले में भी काम कर चुके हैं। बॉलीवुड में वह मित्रो, लवयात्री जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

तापसी की फिल्म दोबारा

तापसी की फिल्म दोबारा

अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा के सिलसिले में इन दिनों तापसी पन्नू बिजी चल रही हैं। इस फिल्म को एकता कपूर की कल्ट मूवीज के बैनर तले बनाया जा रहा है।

लूप लपेटा

लूप लपेटा

तापसी पन्नू के पास लूप लपेटा फिल्म है जिसकी शूटिंग वह पूरी कर चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ ताहिर भसीन भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आकाश भाटिया कर रहे हैं।

रश्मि रॉकेट

रश्मि रॉकेट

तापसी पन्नू की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म रश्मि रॉकेट भी जल्द ही फैंस को देखने को मिलेगी। जिसके आकर्ष खुराना निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में वह एथलीट के रोल में दिखेंगे। इसके लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग भी ली।

शबाश मिठू

शबाश मिठू

तापसी की एक और स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म कतार में हैं जिसका नाम है शबाश मिटू। फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की भूमिका में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X