एक्टर - प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी कोरोना पॉज़िटिव, घर में हुए क्वारंटीन
भारत में कोरोना वायरस की नई लहर लौट चुकी है और मौसम ठंडा होते ही एक बार फिर से ये संक्रमण लोगों में तेज़ी से फैल रहा है। अब इसकी चपेट में आ चुके हैं प्रोड्यूसर एक्टर निखिल द्विवेदी। निखिल द्विवेदी ने इंटरटेनमेंट टाइम्स के साथ बातचीत में कंफर्म किया कि वो कोरोना पॉज़िटिव हैं और इस समय पूरी तरह से घर में क्वारंटीन हैं।
निखिल द्विवेदी को खाने में स्वाद आना बंद हो गया और इसलिए एहतियातन उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई। इसके बाद निखिल ने खुद को क्वारंटीन कर लिया। उनकी पत्नी गौरी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

निखिल द्विवेदी इस समय पूरी तरह से आराम कर रहे हैं। हाल ही में वो हंसल मेहता की वेब सीरीज़ Scam 1992 में दिखाई दिए थे। इस रोल के लिए निखिल द्विवेदी को काफी तारीफें मिलीं। वहीं दूसरी तरफ निखिल खबरों में थे बॉलीवुड की पहली सुपरवूमन ट्राईलॉजी को लेकर।
श्रद्धा कपूर जिस नागिन ट्राईलॉजी का हिस्सा हैं, उसे निखिल द्विवेदी ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। निखिल ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही गलत चीज़ों के खिलाफ आवाज़ उठाते दिखते हैं। हम उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











