'स्कैम 1992' जैसे बड़े सीरीज में काम कर चुके ये एक्टर अब सोशल मीडिया पर मांग रहे हैं काम!

scam-1992-actor-hemant-kher-asking-for-acting-job-requests-filmmakers-on-social-media

Actor Hemant Kher Asking For Acting Job: कुछ सालों पहले अभिनेत्री नीना गुप्ता ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरीए फिल्ममेकर्स से गुजारिश की थी उन्हें अभिनय के लिए अप्रोच करें, वो काम करना चाहती हैं। उस पोस्ट ने काफी ध्यान आकर्षित किया था और देखते ही देखते नीना गुप्ता आज की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं।

आज एक बार फिर कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला है, जब 'स्कैम 1992' जैसे पॉपुलर वेब सीरीज में काम कर चुके अभिनेता हेमंत खेर को काम के लिए सोशल मीडिया पर सहारा लेना पड़ा है।

हेमंत खेर ने ट्विट करते हुए लिखा- "राइटर्स, डायरेक्टर्स, कास्टिंग डायरेक्टर्स और क्रिएटर्स से एक विनम्र रिक्वेस्ट है। प्लीज़ आप मुझे अपनी कहानियों, फिल्मों, सीरीज़ और शॉर्ट फिल्म्स के लिए बतौर एक्टर कंसिडर करें। मैं एक्टर के तौर पर खुद को एक्सप्लोर करने के लिए जोश और उत्साह से भरा हुआ हूं।"

एक अन्य ट्विट में उन्होंने लिखा- "ऐसा करने में बहुत सोच और ताकत लगी.. लेकिन जैसा कि मेरे सभी सीनियर्स और गुरुओं ने कहा है 'काम मंगाने में जैसा शर्म!' इसलिए मैंने जो महसूस किया उसे व्यक्त किया। मैं आप सभी के समर्थन, सुझाव और रीट्वीट के लिए आभारी हूं। 🙏 बहुत बहुत धन्यवाद! ♥️"

बता दें, 'स्कैम 1992' के बाद, हेमंत खेर 2020 में आई अमेज़न प्राइम सीरीज़ की 'अनपॉज़्ड' में दिखे थे। फिर 2022 में उनकी नेटफ्लिक्स फिल्म आई थी 'लव हॉस्टल'। इसके बाद वो 'आज़ाद' नाम की गुजराती वेब सीरीज़ में दिखाई दिए थे।

More from Filmibeat

Read more about: hemant kher scam 1992 bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X