कर चोरी के मामले में SC ने भेजा अमिताभ को नोटिस

आयकर विभाग की ओर से अमिताभ पर आरोप है कि उन्होंने केबीसी के दौरान हुई कमाई का पूरा ब्यौरा विभाग को नहीं सौंपा है। उन्होंने कमाई में से 1.66 करोड़ रुपए टैक्स कम चुकाया है। जिस पर सुनवाई करते हुए अमिताभ बच्चन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है और उनसे इस बाबत जवाब मांगा है?
आपको बता दें कि अमिताभ बचचन साल 2000 से 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं। इस समय केबीसी की छठां सीजन चल रहा है। रिकार्ड तोड़ कमाई करने वाला यह शो अपने आप में काफी खास है और इस शो ने ही अमिताभ के जीवन का कायाकल्प किया है।
वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है जब आयकर विभाग की ओर से टैक्स चोरी का आरोप अमिताभ बच्चन पर लगा है। इससे पहले भी अमिताभ से जुड़े टैक्स के कुछ मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। वैसे सभी को अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया का इंतजार है कि वो इस बारे में क्या जवाब देते हैं? वैसे इस खबर ने बॉलीवुड में सनसनी फैला दी है।


Click it and Unblock the Notifications