..................... SC Allows release of Film Chakravyuh with Song Featuring Tata Birla Bata | अब चक्रव्‍यूह में गरियाये जायेंगे टाटा-बिरला - Hindi Filmibeat

अब चक्रव्‍यूह में खुलेआम गरियाये जायेंगे टाटा-बिरला

कहते हैं जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का... वो ही हाल प्रकाश झा की आने वाली फिल्‍म चक्रव्‍यूह के साथ हुआ है, जिसे कि अब अपने गाने के लिेए अपने सैंया की अनुमति मिल गयी है। आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कह रहे हैं तो चलिए हम बता देते हैं कि हम क्या कह रहे है?

दरअसल प्रकाश झा की आने वाली फिल्म चक्रव्यूह का विवादित गाना जिसके बोल हैं..'बिरला हो या टाटा, अंबानी हो या बाटा, अपने-अपने चक्‍कर में देश को है काटा'...को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिल गयी है।

सुप्रीम कोर्ट ने गाने को सशर्त अनुमति दे दी है और कहा है कि इस गाने के साथ डिस्क्लेमर भी दिखाना होगा लेकिन यह गाना फिल्म में होगा और ना ही इसके बोल बदलेंगे जायेंगे।

आपको बता दें कि इस गाने के बोल के कारण भारत की प्रमुख जूता कंपनी बाटा ने आपत्ति जताई थी और इसके खिलाफ याचिका दायर की थी। जिसके चलते मामला कोर्ट में पंहुच गया था। कंपनी की ओर से कहा गया था कि गाने के बोल से ऐसा प्रतित हो रहा है जैसे कंपनी गरीबों का शोषण करती हैं। प्रकाश झा की फिल्म 'चक्रव्यूह' 24 अक्‍टूबर को प्रदर्शित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X