फिल्म रिलीज हो नहीं हो.. ये First LOOK आपको हैरान कर देगा!
रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म जग्गा जासूस से सायानी गुप्ता का फर्स्ट लुक बाहर आया है। इसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' के बारे में बात कर अब ना हमें खुशी होती है, ना कोई उत्साह। लेकिन फिल्म से एक अहम किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सायानी गुप्ता का फर्स्ट लुक बाहर आया है, जिसे आप इग्नोर नहीं कर सकते।
'जग्गा जासूस' ने तोड़ा.. सलमान की 'हम आपके हैं कौन' का RECORD
जी हां, 14 साल की बच्ची के लुक में सायानी आपको हैरान कर देंगी। इससे पहले 2017 में हमने सायानी को फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में भी देखा है। बहरहाल, जग्गा जासूस में ये एक स्कूल जाती लड़की का किरदार निभा रही हैं और इस लुक में शानदार लग रही हैं।

सायानी भी इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग बसु जीनियस डाइरेक्टर हैं, मुझे बेहद खुशी है कि उन्होंने मुझे 14 साल की लड़की के किरदार निभाने लायक समझा।
बहरहाल, फिल्म जग्गा जासूस की बात करें तो.. खबर है कि फिल्म फिर से पोस्टपोंड हो चुकी है। दरअसल, अप्रैल में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। 7 अप्रैल को 'सरकार 3', 14 अप्रैल को 'बेगम जान'.. 21 अप्रैल को 'नूर'.. और 28 अप्रैल को 'बाहुबली 2'.. लिहाजा, इसे बढ़ाकर जुलाई में रिलीज किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications












