इस हसीना ने पहने थे छोटे कपड़े और जाकर समंदर किनारे गई लेट, पास आकर खड़े हो गए 70 मर्द और फिर...

Sayani Gupta Shoot Recall: फेमस एक्ट्रेस सयानी गुप्ता अपनी कई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं और उनकी वेब सीरीज में उनके रोल काफी फेमस रहे हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी वेब सीरीज में हुई एक घटना के बारे में बताया, जिसके बारे में जानकर उनके फैंस हैरान रह गए।
एक्टर की सुरक्षा नहीं मानी जाती अहम
सयानी ने अपनी वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स' के एक सीन की शूटिंग के दौरान खुद को 'इनसिक्योर' महसूस करने के बारे में खुलकर बात की है। सयानी ने शूटिंग के दौरान एक्टर्स की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्रायोरिटी नहीं दिए जाने के बारे में भी बात की।
पास खड़े थे 70 मर्द
रेडियो नशा के साथ बातचीत के दौरान, सयानी ने फोर मोर शॉट्स प्लीज के लिए गोवा में एक आउटडोर सीन शूट को याद किया, जहां उन्हें मिनी ड्रेस में समंदर किनारे लेटना था। उन्होंने कहा- "उस समय मैं बहुत इनसिक्योर महसूस कर रही थीं क्योंकि मेरे सामने लगभग 70 मर्द खड़े थे। सेट पर एक भी शख्स मेरे बगल में नहीं था, वहां स्टाफ भी नहीं था... जबकि 800 एक्स्ट्रा आर्टिस्ट थे। मैं सोच रही थी, 'मुझे बस एक शख्स चाहिए जो शॉल लेकर वहां खड़ा रहे'।"
सीन कटने के बाद भी को-एक्टर करता रहा किस
उन्होंने आगे कहा, "कई बार ऐसा होता है जब किसी एक्टर की सिक्योरिटी किसी के दिमाग में सबसे आखिरी चीज होती है। इंटीमेट सीन के अलावा भी कभी-कभी आपकी सीमाओं से समझौता किया जाता है, जो लोगों के लिए एक आम मानसिकता है जिसे बढ़ाने और बदलने की जरूरत है।" इसी इंटरव्यू के दौरान, सयानी ने बताया कि कैसे उनके को-एक्टर ने सीन कटने के बाद भी उन्हें किस करना जारी रखा।
एक्ट्रेस ने कहा, "इंटीमेट सीन करना सबसे आसान है क्योंकि यह टेकनिकल है। ऐसा कहने के बाद, बहुत से लोग फायदा भी उठाते हैं और मैं ऐसी स्थिति में रही हूं जहां एक एक्टर कट के बाद भी मुझे किस करे जा रहा था। कभी-कभी यह बहुत छोटे पल के लिए होता है लेकिन यह एक गंदा व्यवहार है।"
Sayani Gupta का वर्कफ्रंट
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, सयानी कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्मों और शोज का हिस्सा रही हैं, जिनमें आर्टिकल 15, फोर मोर शॉट्स प्लीज, जॉली एलएलबी 2, फैन और अन्य शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ फिल्म ज्विगाटो में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा था।


Click it and Unblock the Notifications











