पति की मारपीट, जबरन नमाज और धर्म परिवर्तन से तंग आईं मिस इंडिया अर्थ... आखिर कर ली 'घर वापसी'

Sayali Surve converts to Hinduism: मिस इंडिया अर्थ 2019 का खिताब जीत चुकी मॉडल सयाली सुर्वे (Sayali Surve) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने अपने पति से अलग होने के बाद दोबारा हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया है।

Sayali Surve conversion

बताया जा रहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में धार्मिक अनुष्ठान के जरिए 'घर वापसी' की। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया और मीडिया में इस मामले पर काफी चर्चा हो रही है।

Who is Sayali Surve: कौन हैं मिस इंडिया अर्थ 2019 विजेता सायली सुर्वे

सायली सुर्वे एक मॉडल और ब्यूटी पेजेंट विनर हैं, जो 2019 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीतने के बाद सुर्खियों में आई थीं। उनका संबंध महाराष्ट्र से है और उन्होंने मॉडलिंग के एरिया में अपनी खास पहचान बनाई। ब्यूटी पेजेंट में सफलता मिलने के बाद वह कई सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आईं।

Sayali Surve Interfaith Marriage: परिवार के विरोध के बावजूद की थी शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार सयाली सुर्वे ने कुछ साल पहले मीरा-भायंदर के एक मुस्लिम बिजनेसमैन से इंटरफेथ मैरिज की थी। बताया जाता है कि यह शादी परिवार की इच्छा के खिलाफ हुई थी।

उन्होंने बताया कि एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मुलाकात के बाद उन्होंने 2019 में कारोबारी आतिफ तासे से शादी की। शादी के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम भी बदल लिया था। उस समय यह फैसला भी काफी चर्चा में रहा था।

Sayali Surve Harassment Allegation: पति पर लगाए गंभीर आरोप

उनका कहना है कि शादी के बाद उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि उन पर कुछ धार्मिक प्रथाओं को अपनाने का दबाव भी डाला गया। उन्हें जबरन नमाज पढ़वाई जाती थी। उन्होंने अपनी शादी को लव-जिहाद का मामला बताया।

उन्होंने कहा कि उन्हें 24 घंटे सिर्फ गालियां ही सुनने को मिलती थीं। बिना किसी बात के मार-पीट होती थी। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों के नाम भी बदलवाए गए और अब उनके बच्चे बड़े हो रहे हैं, वो नहीं चाहतीं कि ये सब उनके बच्चे देखें और इस सदमे को झेलें।

Sayali Surve Conversion to Hinduism: पिंपरी-चिंचवाड़ में की 'घर वापसी'

पति से अलग होने के बाद सयाली ने एक धार्मिक अनुष्ठान के जरिए दोबारा हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया। बताया जाता है कि पिंपरी-चिंचवाड़ में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हवन और पूजा के बाद उन्होंने यह प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उन्होंने अपना नाम बदलकर आद्या सुर्वे रखने की भी जानकारी दी।

Sayali Surve Statement: महिलाओं को दिया यह संदेश

अपने बुरे एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए सायली ने कहा कि किसी भी महिला को अगर जीवन में कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़े तो उसे चुप रहकर सहन नहीं करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि अगर वे किसी तरह के उत्पीड़न का सामना कर रही हैं तो हिम्मत के साथ आगे आएं और मदद लें।

Sayali Surve News: सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सायली सुर्वे से जुड़ी इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोग उनके फैसले को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ इस पूरे मामले पर सवाल भी उठा रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X