सयाली ने 'जेल' में डांस किया
मधुर भंडाकरकर ने अपनी फिल्म जेल में एक आईटम डांस रखा है। इस आईटम डांस के लिए सयाली भगत को साइन किया गया है।
इस गाने के बारे में मधुर ने बताया, '' यह आईटम नम्बर 'बरेली का बाजार' के नाम से रखा गया है। गाने की सेटिंग बीयर बार में रखी गई है। इस गाने को मैंने चांदनी बार स्टाइल में ही शूट किया है।''
सयाली भगत इससे पहले भी आईटम डांस कर चुकी है। उनकी पिछली फिल्में द ट्रेन, हल्ला बोल, गुड लक, किरकिट और पेइंग गेस्ट कुछ खास नहीं कर पाई है। शायद यह आईटम डांस कुछ खास कर जाए।
खुद मधुर भंडारकर का कहना है कि फिल्म में उनका आईटम डांस काफी महत्वपूर्ण है। मधुर किसी भी फिल्म में कहानी की मांग के अनुसार ही गाने रखतें है।
नील नीतिन मुकेश, मुग्धा गोडसे, मनोज वाजपई, आर्य बब्बर और चेनत पंडित की मुख्य भूमिकाओं से सजी जेल 23 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications