सयाली का हॉलीवुड कनेक्शन

जी हां, खबर आयी है कि सयाली को हाल ही में एक हॉलीवुड की फिल्म मिल गयी है। इस फिल्म में वह बेहतरीन किरदार निभानेवाली है। हालांकि अब तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि सयाली इस हॉलीवुड फिल्म में कैनेडियन हिप हॉप सिंगर शिवेली के अपोजिट काम करेंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।
हाल फिलहाल की बात करें तो उनके पास कोई भी बड़ी बॉलीवुड की फिल्म नहीं है। ऐसे में अगर उन्हें हॉलीवुड में छोटी भूमिका निभाने का भी मौका मिल जाये तो निश्चित तौर पर उन्हें यह काम कर लेना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











