..................... Sayali Bhagat okay with wearing bikini on screen with Leander Paes | राजधानी एक्सप्रेस में पेस और बिकनी संग नजर आयेगीं सयाली भगत - Hindi Filmibeat

राजधानी एक्सप्रेस में पेस और बिकनी संग नजर आयेगीं सयाली भगत

द ट्रेन' से बॉलीवुड मे चर्चित होने वाली अभिनेत्री सयाली भगत इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी आने वाली फिल्म जिसका नाम है राजधानी एक्सप्रेस। इस फिल्म से पहली बार बॉलीवुड मे कदम रखने जा रहे हैं टेनिस स्टार लिएंडर पेस। कहा जा रहा है कि ये फिल्म काफी हॉट हैं।

फिल्म में पूर्व मिस इंडिया सयाली भगत बिकनी में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में उनके और लिएंडर पेस के कई हॉट सींस भी हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में पहले अमीषा पटेल थीं लेकिन बाद में अमीषा की जगह सयाली भगत को ले लिया गया।

सयाली का कहना है कि मुझे समझ में नहीं आता कि लोग बिकनी को लेकर इतनी हाय-तौबा क्यों मचाते हैं। आखिर वो भी तो एक ड्रेस हैं जिसे सींस के मुताबिक पहनना होता है। मेरी नजर में तो कोई अभिनेत्री बिकनी के लिए तभी इंकार करती है जब उसे अपनी सुंदरता को लेकर कोई वहम होता है। फिलहाल मुझे लगता है कि मैं सुंदर हूं इसलिए मुझे बिकनी पहनने में कोई एतराज नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X