भंसाली मुफ्त में दिखा रहे हैं सांवरिया
संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया यूं तो ठीक ठाक चल रही है. लेकिन भंसाली चाहते हैं कि सिनेमा हाल में ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी फिल्म देखने आये. इसके लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका निकाला है. वे अपनी फिल्म के टिकट मुफ्त में भी बंटवा रहे है. इसके लिये उन्होंने जरिया बनाया है अपने घर के पास जुहु सर्कल स्थित पान वाले को. इस पान वाले से जिसका नाम करीम है, भंसाली हमेशा पान खरीद कर अपने होंठ लाल किये रहते हैं.
भंसाली ने इस पान वाले को रविवार और सोमवार के रात्रि शो के टिकट दिये और कहा कि वह खुद भी इस टिकट से फिल्म देखे और अपने ग्राहकों को भी फिल्म का टिकट दे और उनसे पैसे बिल्कुल नही ले. बस फिर क्या था, पानवाला भंसाली की दरियादिली से बाग बाग हो गया और उसने वैसा ही किया जैसा कि भंसाली ने उससे कहा था. अब अगर किसी को सांवरिया का टिकट मुफ्त में पाना है तो जुहु सर्कल में इस पान वाले से मिले.लेकिन थोडा जल्दी करें स्टाक अत्यंत सीमित है...!


Click it and Unblock the Notifications