तापसी पन्नू की इस फिल्म को देख मुस्कान ने रचा पति सौरभ को मारने का षडयंत्र, मूवी देख उतारा मौत के घाट

Saurabh Murder case: सौरभ हत्याकांड को सुन हर एक का दिल दहल गया है। सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल संग मिलकर पति सौरभ को मौत के घाट उतार दिया। सौरभ अपनी बेटी के जन्मदिन पर घर आया था। दोनों का बेटी के बर्थ डे का डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है कि कुछ समय बाद सौरभ के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाएगा।
एक-एक करके सामने आ रहा है मुस्कान का सच
बताया जा रहा है कि मुस्कान ने अपने पति सौरभ की 3-4 मार्च को हत्या की थी। मुस्कान ने शव के टुकड़े कर नीले रंग के ड्रम में रखकर सीमेंट से सील कर दिया था। इसके बाद मुस्कान प्रेमी के साथ मिलकर कसोल घूमने निकल गई और 17 मार्च को मेरठ लौटी। मुस्कान ने ड्रम को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तब मुस्कान को चिंता लगाने लगी, लेकिन मुस्कान का यह राज ज्यादा समय तक छिप नहीं सका और सच्चाई सभी के सामने आ गई। पुलिस इस मामले के जांच में जुटी हुई है। इस जांच में पता चला कि मुस्कान ही इस साजिश की मास्टरमाइंड थीं।
इस फिल्म को देखकर मिला हत्या का आइडिया
बताया जा रहा है कि सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान ने यूट्यूब पर खोजा की कैसे वह सौरभ की लाश को ठिकाने लगाएं। इतने में ही उन्हें तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म हसीन दिलरुबा देखी। पहला पार्ट देखने के बाद दोनों ने दूसरा पार्ट भी देखा। इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्कान को हत्या करने का आइडिया यूट्यूब से ही मिला था। मुस्कान ने पुलिस को बताया कि ड्रम में शव को छिपाने का आइडिया साहिल का था। फिलहाल तो मुस्कान और साहिल दोनों ही अब जेल में बंद हैं।


Click it and Unblock the Notifications