उधर सउदी सिंगर ने पीएम मोदी के सामने गाया देशभक्ति गीत, इधर पाकिस्तान ने पहलगाम में पार की नीचता की सारी हदें

Saudi Singer Video and Pahalgam Attack - आज पूरा देश स्तब्ध है कश्मीर के पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले को लेकर जिसने इंसानियत को फिर से मार दिया है। बेकसूर पर्यटकों पर आतंकवादियों ने फायरिंग की और कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
अपना घर परिवार छोड़कर छुट्टियां मनाए गए लोगों को पता भी नहीं होगा कि उनका ये सफर आखिरी सफर हो जाएगा। बीते दिन काफी कुछ घटा है और पीएम मोदी ने अपना सउदी दौरा बीच में ही खत्म करके देश वापस आने का फैसला लिया है।
एक और सउदी सिंगर ने जीता देश का दिल
एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। जिसमें पीएम मोदी सउदी में है और उनके सामने एक सउदी सिंगर गाना गा रहा है। इस दौरान सिंगर ने राजी फिल्म का गाना ऐ वतन मेरे वतन गाया। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और खुशी जाहिर कर रहे हैं कि इंडिया का परचम इस तरह से लहरा है और कई देश सम्मान कर रहे हैं। पीएम मोदी सामने खड़े होकर गाना सुनते नजर आ रहे हैं। सबकुछ काफी अच्छा चल रहा था कि अचानक एक खबर आई और सबके दिल टूट गए।
पहलगाम में आतंकी हमला
अब तक आई जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने करीब 16 लोगों को मौत के घाट उतारा है और पीएम मोदी समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने अपना गुस्सा व्यक्त किया है। इस दौरान पर्यटकों के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो कि आपका दिल तोड़ देंगे।
लोग कर रहें कमेंट्स
इस हमले को लेकर लोग भड़के हुए हैं और पीएम मोदी से गुजारिश कर रहे हैं कि इस हमले का बदला लिया जाना चाहिए। कुछ लोग उरी हमले की बात कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि पाकिस्तान को नक्शे से ही खत्म कर दिया जाना चाहिए। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो और तस्वीरें..
⚡️: Saudi Singer’s ‘Ae Watan’ Performance Enthralls Jeddah as PM Modi Arrives
— truth. (@thetruthin) April 22, 2025
👇: Read More
In a stirring display of cultural unity, Saudi singer Hashim Abbas captivated the Indian diaspora with a soulful rendition of ‘Aye Watan Watan Mere Azad Rahe Tu’ from Bollywood’s film… pic.twitter.com/PjT4gOYTVS
न भूलेंगे, न छोड़ेंगे, न माफ करेंगे#PahalgamTerroristAttack pic.twitter.com/Hf6LO8CFNi
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) April 22, 2025


Click it and Unblock the Notifications











