साऊदी अरब की शादी में मेहमानों पर चढ़ा शाहरुख खान के गाने का खुमार, किया 'छम्मक छल्लों' पर जबरदस्त डांस

Saudi Arabian Wedding Video Viral

Saudi Arabian Wedding Video Viral: बॉलीवुड के गानों का खुमार चारों तरफ फैला हुआ है। देश-दुनिया में हिंदी गाने पसंद किए जाते हैं।

आए दिनों कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता है। जिसमें देखा जा सकता है कि कभी तंजानिया के लोग हिंदी गानों पर डांस करते नजर आते हैं तो कभी लंदन के, लेकिन फिलहाल तो यह वीडियो साऊदी अरब से वायरल हो रहा है।

शादी का वीडियो हुआ वायरल
जी हां, एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो साऊदी अरब का है। जहां शादी में आए मेहमान जमकर बॉलीवुड के पॉपुलर गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहमानों ने शादी में रंग जमाने के लिए शाहरुख खान के गाने 'छम्मक छल्लो' पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं हिंदी ना आने के बाद भी सभी गाने के लिपसिंग करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो पर आए 30 मिलियन व्यूज
इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही कैप्शन दिया गया है कि- 'हर कोई शाहरुख खान की फिल्म के बॉलीवुड गाने छम्मक छल्लो पर डांस कर रहा है। ये एनर्जेटिक सेलिब्रेशन गजब का है'। बता दें कि इस वीडियो पर 30 मिलियन से भी ज्यादा के व्यूज आ गए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर कमेंट्स की भी लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है किंग खान का जलवा पूरी दुनिया में है। वहीं दूसरे ने तालियों का साइन बनाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X