पहले शराब से हटाई पाबंदी, अब मिस यूनिवर्स में उतरेगा सऊदी अरब, मॉडल को बेपर्दा देख भड़के लोग

सऊदी अरब का नाम आते ही सबसे पहले सबसे बड़ा इस्लामिक देश का ख्याल सामने आता है। वहां मक्का है, मदीना है और कई चीजें हैं जोकि पूरी दुनिया के मुसलमानों को मुताशिर करती है।
लेकिन कुछ दिनों से जो खबरें लगातार सामने आ रही है वो दूसरे देशों के मुसलमानों को इतनी पसंद नहीं आ रही हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पता चला है कि पहली बार सऊदी अरब अपनी मॉडल को मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए उतार रहा है।
एक मॉडल की तस्वीर भी सामने आई है जो कि सऊदी का झंडा लेकर पोज देती हुई नजर आ रही है। इस मॉडल का नाम रूमी अलकाहतानी हैं जो कि 27 साल की हैं। रूमी का ये तस्वीर जैसे ही सामने आई लोग हैरान हैं और लगातार इस दिन का इंतजार कर रहे हैँ। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि इसपर नाराज हो गए हैं।
क्या कह रहे हैं लोग?
इस खबर पर लोगों का रिएक्शन आ रहा है। एक ने लिखा है, ''बहुत जल्द अल्लाह का कहर आएगा और दुनिया रेजा रेजा हो जायेगा।'' एक ने लिखा, ''कयामत नजदीक है, ये उसकी निशानियां हैं।'' एक ने लिखा, ''इस्लाम जहां से पैदा हुआ वही से ख़तम भी होगा।'' एक का कहना है, ''मुस्लिम भाइयों को सऊदी जाके MBS को समझाना चाहिए, वरना अल्लाह तुम सबके बच्चों को खौलते तेल में फ्राई करेगा, श्चेज़वान चटनी के साथ।' एक ने लिखा, ''सऊदी अरब अब पूरी तरह भटक चुका है।'' लोग इस तरह से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
पहले खुली थी शराब की दुकान?
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सऊदी अरब ने शराब से पाबंदी हटा दी है। हालांकि ये पाबंदी मुस्लिमों के लिए नहीं हटी है बल्कि बाहर से आने वाले गैर-मुस्लिम राजनायिकों के लिए हटाई गई थी। हालांकि इस बात को लेकर भी लोगों ने काफी विरोध किया था। कहा जा रहा है कि सऊदी अरब सभी देशों के साथ चलने के कारण कुछ गलत फैसले ले रहा है जोकि इस्लाम के खिलाफ हैं।


Click it and Unblock the Notifications











