सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 पर लगा बैन, सउदी अरब में नहीं रिलीज होंगी दोनों फिल्में, ये है कारण?

Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3 Ban- दिवाली के मौके पर इस बार देश के साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका होना तय है क्योंकि एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है।
जी हां, 1 नवंबर को सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 एक साथ रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्मों का क्लैश काफी तगड़ा होने वाला है। कहा जा रहा है कि लोग दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अजय देवगन एक बार से अपने सिंघम अवतार में कमाल करेंगे तो वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन भी मजेदार एंट्री मारने वाले हैं। लेकिन इस वक्त दोनों फिल्मों को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है।
पता चला है कि दोनों फिल्मों को एक देश में बैन कर दिया गया है। जी हां, ये दोनों फिल्में साऊदी अरब में रिलीज नहीं होगी।
क्या है कारण?
दिवाली पर रिलीज हो रही सिंघम अगेन को धार्मिक टकराव के चलते बैन किया है। पिंकविला ने इसको लेकर अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है। इसके अलावा भूल भुलैया 3 को समलैंगिक सब्जेक्ट के कारणों से बैन किया जा रहा है। हालांकि मेकर्स इसपर अपनी चुप्पी तोड़ते हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बैन के बाद इतना तय है कि कमाई में कुछ फर्क पड़ने वाला है। साउदी अरब में बॉलीवुड फिल्में काफी पसंद की जाती हैं।
एडवांस बुकिंग
इन फिल्मों की रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग ने भी कमाल किया हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों फिल्म आसपास कलेक्शन कर सकती है। हालिया रिपोर्ट्स आने तक सिंघम ने 7.8 तो भूल भुलैया ने 8.3 करोड़ की एडवांस कर ली है। आधिकारिक पुष्टि शाम तक या कल रिलीज के बाद होगी। फिलहाल लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications