Satyaprem Ki Katha Teaser: कार्तिक आर्यन- कियारा आडवाणी के रोमांस पर फैंस फिदा, नंबर 1 पर ट्रेंड

Satyaprem Ki Katha Teaser: कार्तिक आर्यन और कियारा स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का शानदार टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। जब से टीज़र सामने आया है, इसने कुछ ही समय में दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। बेहद खूबसूरत दृश्य, एक दिल छूने वाला गाना और सुपरहिट ऑन-स्क्रीन जोड़ी, फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है।
बता दें, फिल्म की टीजर के बारे में बात करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने #SatyaPremKiKatha को ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। लोगों को फिल्म में कार्तिक और कियारा का रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले इस जोड़ी ने 'भूल भुलैया 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी।
समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी लगती है। एक यूजर ने लिखा- "This is looking ultra pro max level romantic!! ये जोड़ी बहुत मस्त है.." वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- "इसके हर सीन में रोमांस है, मैं इसे देखने का इंतजार नहीं सकता.." टीजर में कार्तिक और कियारा के बीच एक खूबसूरत सा किसिंग सीन भी दिखाया गया है, जो फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बन चुका है।
कार्तिक आर्यन और कियारा के अलावा, फिल्म के स्टार कास्ट में सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया शामिल हैं।
साजिद नाडियाडवाला और नमह पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात है कि पहले इस फिल्म का नाम रखा गया था- सत्यनारायण की कथा। लेकिन नाम अनाउंस होते ही इस टाईटल को लेकर काफी बवाल होने लगा.. जिसके बाद फिल्म का नाम बदलने का एलान किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
