Satyaprem Ki Katha: लिप-लॉक से लेकर खूबसूरत केमिस्ट्री तक, कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी का रोमांस से भरपूर गाना

By Filmibeat Desk
satyaprem-ki-katha-kartik-aaryan-kiara-advani-s-lip-lock-to-beautiful-chemistry-romantic-song-is-out

Satyaprem Ki Katha: जबसे साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का टीज़र रिलीज़ हुआ है, फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर के बाद, अब फिल्म का पहला गाना "नसीब से" रिलीज कर दिया है, जो एक बेहद रोमांटिक ट्रैक है।

इस गाने में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री आपको बेहद आकर्षित करेगी। गाने में दोनों कलाकार लिप-लॉक करते दिखते हैं। वहीं, इसे काफी बड़े स्केल पर फिल्माया गया है। कश्मीर के वादियों में फिल्माया गया यह गाना वास्तव में इस रोमांटिक संगीतमय प्रेम गाथा से एक खूबसूरत धुन है।

पायल देव द्वारा रचित इस गाने को पायल और विशाल मिश्रा ने बेहद खूबसूरती के साथ गाया है। गाने के बोल एएम तुराज़ ने दी है। गाने में मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य और इसके धुन अच्छे है। यह गाना कार्तिक और कियारा की ब्लॉकबस्टर जोड़ी की करामाती केमिस्ट्री को खूबसूरती से सामने लाता है। इससे पहले इस जोड़ी ने 'भूल भुलैया 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी।

'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी लगती है। कार्तिक आर्यन और कियारा के अलावा, फिल्म के स्टार कास्ट में सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया शामिल हैं।

खास बात है कि पहले इस फिल्म का नाम रखा गया था- सत्यनारायण की कथा। लेकिन नाम अनाउंस होते ही इस टाईटल को लेकर काफी बवाल होने लगा.. जिसके बाद फिल्म का नाम बदलने का एलान किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X