Satyaprem Ki Katha: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Satyaprem Ki Katha: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। दर्शक फिलहाल फिल्म के गानों को एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। बता दें, समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी ये इंटेंस रोमांटिक फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
थियेटरों में आने से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म देख ली है और सूत्रों की मानें तो इस फिल्म को काफी पसंद किया गया है। सेंसर बोर्ड के सदस्य के एक करीबी सूत्र ने हमें बताया कि 'सत्यप्रेम की कथा' को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म देखने वाले सभी लोगों ने इसे खूब एन्जॉय किया और उनके पास फिल्म के बारे में बात करने के लिए बहुत अच्छी बातें थीं।
सेंसर बोर्ड से मिली इतनी अच्छी प्रतिक्रिया के बाद, कह सकते हैं कि ये फिल्म दर्शकों के दिल पर राज कर सकती है। फिलहाल फिल्म के गानों और प्रोमो को लेकर मार्केट में पॉजिटिव माहौल बना हुआ है, जिसका असर एडवांस बुकिंग पर भी देखा जा सकता है।
सत्यप्रेम की कथा एक म्यूजिकल इंटेंस लव स्टोरी है। यदि फिल्म को दर्शकों से तारीफ मिलती है तो यह बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़ फाड़ कमाई कर सकती है क्योंकि जुलाई में कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। फिल्म के कमाने के लिए लगभग एक महीना का लंबा समय है। वहीं, लंबे समय से दर्शकों के सामने कोई रोमांटिक फिल्म नहीं आई है.. ऐसे में फिल्म से काफी उम्मीदे हैं।


Click it and Unblock the Notifications