Satyaprem Ki Katha- कियारा आडवाणी के साथ अहमदाबाद पहुंचे कार्तिक आर्यन, यहां होगी शूटिंग!

satyaprem ki katha

कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन एक फिल्म चर्चा में है जिसका नाम सत्यप्रेम की कथा है। इस फिल्म से आए दिन खबरें आतीं रहती हैं लोगों को इसके रिलीज का इंतजार है। इस वक्त चर्चा चल रही है कि फिल्म की शूटिंग अब अहमदाबाद में होगी और इसके लिए कार्तिक आर्यन वहां रवाना हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरु हो जाएगी।

रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि कार्तिक आर्यन की ये फिल्म काफी कमाल की है और एक अलग किरदार नजर आने वाला है। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस की बात करें तो कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं।

भूल भुलैया 2 में साथ आए नजर-

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी को उनकी सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 में एक साथ देखा गया था। ये जोड़ी काफी पसंद की गई थी और फैंस का कहना था कि ये एक साथ काफी अच्छे लगते हैं। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और फैंस को फिल्म काफी पसंद आई थी।

सत्यप्रेम की कथा-

इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और नमाह प्रोडक्शन बना रहा है और इसको लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। ये फिल्म इस साल पूरी हो जाएगी और इसको 2023 में रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि आधिकारिक रिलीज डेट के सामने आने का इंतजार है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर यूजर्स सवाल करते हैं।

वर्कफ्रंट-

कार्तिक आर्यन का नाम कई फिल्मों से जुड़ रहा है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि कार्तिक आर्यन आशिकी 3 में नजर आने वाले हैं जहां वो रश्मिका मंदाना के साथ दिखेंगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर फैंस एक इच्छा जाहिर करने लगे।

फैंस का कहना था कि आशिकी 3 में अगर कार्तिक के साथ रश्मिका की जोड़ी बनती है तो ये धमाकेदार साबित होगी। हालांकि ऐसा ऐलान मेकर्स की तरफ से नहीं किया गया है। कार्तिक आर्यन उन सितारों में से एक हैं जोकि बाहर से आए हैं और उन्होने बॉलीवुड में शानदार काम करके जगह बनाई है। उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X