Satyaprem Ki Katha- फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स को लगा झटका, लीक हो गया फिल्म का ये धांसू सीन, वीडियो

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इस वक्त एक फिल्म को लेकर बिजी हैं जिसका नाम है सत्यप्रेम की कथा। इस फिल्म को लेकर इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है जो कि शायद मेकर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। दरअसल फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका एक सीन सेट से लीक हो गया है और ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस सीन में आपको कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी सात फेरे लेते हुए दिखेंगे।
इस दौरान कार्तिक आर्यन रोते हुए नजर आ रहे हैं जबकि कियारा आडवाणी भी काफी दुखी दिख रहीं हैं। ये शादी का सीन लीक होने के बाद मेकर्स क्या करते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
कार्तिक आर्यन और कियारा की बात करें तो वो पहली बार स्क्रीन नहीं साझा करेंगे बल्कि इसके पहले उनको भूल भुलैया 2 में एक साथ देखा गया था। इस फिल्म में जोड़ी काफी पसंद की गई थी और फैंस का कहना था कि ये एक साथ काफी अच्छे लगते हैं।
कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और फैंस को फिल्म काफी पसंद आई थी। सत्यप्रेम की कथा की बात करें तो इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और नमाह प्रोडक्शन बना रहा है और इसको लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है।
ये फिल्म इस साल पूरी हो जाएगी और इसको 2023 में रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि आधिकारिक रिलीज डेट के सामने आने का इंतजार है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर यूजर्स सवाल करते हैं।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने फिलहाल इस लीक सीन को लेकर किसी तरह का बयान नहीं दिया है। लेकिन इतना तय है कि अब सेट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications