Exclusive: 'सत्यमेव जयते ने ओपनिंग के साथ ही कई रिकॉर्ड बना लिए हैं, मैं बहुत खुश हूं'
Recommended Video

इस हफ्ते स्वतंत्रता दिवस के मौके रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले दिन ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड्तोड कमाई करनी शुरू कर दी है। माना तो यहां तक जा रहा है कि ये जॉन अब्राहम की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद फिल्म ने 20.52 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है। वहीं इस फिल्म को मिल रहे जबरदस्त सपोर्ट से मेकर्स फूले नहीं समा रहे हैं।
[B'day Spcl: गोविंदा को बनाया कॉमेडी किंग, सलमान के साथ ब्लॉकबस्टर जोड़ी, नाम जानकर चौंक जाएंगे]
फिल्मीबीट से हुई बातचीत में सत्यमेव जयते के डायरेक्टर मिलाप झावेरी का कहना है कि 'मैं ये जानकर बहुत खुश हूं कि इस फिल्म ने इतनी जबरदस्त ओपनिंग दी है। ये जॉन अब्राहम, टी-सीरीज, Emmay, मेरी और मनोज सर के लिए अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली ऐतिहासिक फिल्म बन गई है। ऑडिएंस को मेरा तहे दिल से धन्यवाद और मेरी तरफ से गोल्ड को भी अच्छी ओपनिंग के लिए बधाई।' उन्होंने कहा 'सत्यमेव जयते भारत की जनता के लिए बनाई गई थी और मैं बहुत खुश हूं कि उन्हें ये पसंद आई।'

वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार का कहना है कि किसी फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलना उसके बॉक्स ऑफिस में पहले से ही 20% की गिरावट मान लिया जाता है। वहीं ऐसे में सत्यमेव जयते की 20.52 करोड़ की बड़ी ओपनिंग ने ट्रेड पंडितों को भी गलत साबित कर दिया है। ऑडिएंस से मिल रहे सपोर्ट से Emmay एंटरटेमेंट और टी-सीरीज इसे लेकर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि फिल्म के आंकड़ों से पूरी टीम काफी खुश है और हमारा मानना है कि मिलाप झावेरी की मेहनत और भी रंग लाएगी, फिल्म और भी बढ़ेगी।'
बता दें कि पहले दिन की कमाई देखकर माना जा रहा है कि सत्यमेव जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। वहीं धमाकेदार ओपनिंग के साथ ये फिल्म अभी से ही रिकॉर्ड्स बनाने का सिलसिला शुरू कर चुकी है। बहरहाल, आगे जानें जॉन अब्राहम की इस फिल्म पहले दिन ही कायम कर लिए कौन-कौन से रिकॉर्ड्स-
{document1}


Click it and Unblock the Notifications











