सत्यमेव जयते 2: बॉक्स ऑफिस पर 1st Day 1st Show के बाद जॉन अब्राहम फिल्म की ओपनिंग ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
जॉन अब्राहम - दिव्या खोसला कुमार स्टारर मिलाप झावेरी की फिल्म सत्यमेव जयते 2 गुरूवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म देखने के लिए दर्शकों ने weekday होने के बावजूद थिएटर में अपनी अच्छी खासी मौजूदगी दर्ज कराई है जिससे ये साबित हो चुका है कि आने वाले दिन जॉन अब्राहम के लिए बॉक्स ऑफिस पर अच्छे होने वाले हैं।
सत्यमेव जयते 2 ने गुरूवार को 8.45 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। माना जा रहा है कि इस आंकड़े के हिसाब से फिल्म गुरूवार को पहले दिन, 5.5 करोड़ की ओपनिंग देगी। ये तब जब पहले से ही सूर्यवंशी और बंटी और बबली 2 थिएटर में कमाई कर रही हैं।

जॉन अब्राहम स्टारर सूर्यवंशी एक विशुद्ध मसाला फिल्म है और जॉन अब्राहम के पास इस फिल्म के लिए अच्छी खासी टार्गेट ऑडियंस है। अपनी पिछली दो फिल्म सत्यमेव जयते और बाटला हाउस के साथ जॉन अब्राहम ये साबित भी कर चुके हैं कि उनके पास मसाला फिल्मों में देशभक्ति फ्लेवर डालकर परोसने की काबिलियत है।

कैसी रही शुरूआत
बॉक्स ऑफिस पर सत्यमेेव जयते 2 ने सुबह के शो में लगभग 6.4 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज करते हुए थिएटर में ओपनिंग की। इसके बाद दोपहर के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी बढ़कर 9.1 प्रतिशत पहुंची और शाम के शो में भी इस आंकड़े में ज़्यादा अंतर नहीं पहुंचा। शाम के शो में सत्यमेव जयते 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9.5 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। हालांकि, यहां ये देखना दिलचस्प होगा कि गुरूवार को अभी फिल्म के पास ज़्यादा शो नहीं हैं।

हैदराबाद में दिखा बेस्ट प्रदर्शन
ओपनिंग के दिन सत्यमेव जयते 2 ने हैदराबाद में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए फिल्म के लिए अब तक 14.6 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। हैदराबाद में सुबह के शो की शुरूआत ही 14 प्रतिशत के साथ हुई और दोपहर को भी ये आंकड़ा स्थिर रहा। शाम के शो में थिएटर्स में और दर्शकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए फिल्म की ऑक्यूपेंसी दर को 16 प्रतिशत पर पहुंचाया। हैदराबाद में सत्यमेव जयते 2 के 262 शो चल रहे हैं।

कई शहरों में औसत प्रदर्शन
Weekday को यदि ध्यान में रखा जाए तो गुरूवार को कई शहरों में सत्यमेव जयते ने अच्छी ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई। जहां चेन्नई - चंडीगढ़ और पुणे में फिल्म ने 11 - 12 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की वहीं मुंबई में ये आंकड़ा 9 प्रतिशत के करीब रहा। इन सभी शहरों में सुबह के शो में धीमी शुरूआत के बाद शाम के शो ने तेज़ी पकड़ते हुए 16 - 18 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

बाकी शहरों में भी औसत प्रदर्शन
वहीं भोपाल छोड़कर किसी भी शहर में फिल्म ने अभी तक खराब प्रदर्शन नहीं किया है। भोपाल ने पहले दिन लगभग 2 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। इसके अलावा कोलकाता, अहमदाबाद और लखनऊ जैसे शहरों ने पहले दिन 8 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है तो वहीं सूरत और जयपुर जैसे शहरों में 7 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर के साथ थिएटर में दर्शकों की मौजूदगी रही।

3500 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है फिल्म
सत्यमेव जयते 2 भारत में 2500 और ओवरसीज़ में 1000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई हैं। अभी तक फिल्म की सबसे ज़्यादा स्क्रीन केवल दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों को मिली हैं जहां फिल्म के 600 से ऊपर शो चल रहे हैं। इसके अलावा पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद जैसे शहरों में सत्यमेव जयते 2 के 200 - 250 शो चल रहे हैं। बाकी बड़े शहरों में फिल्म के 60 - 150 शो चल रहे हैं।

जॉन अब्राहम को मिली है ट्रिपल टक्कर
फिल्म में जॉन अब्राहम तीन किरदार निभा रहे हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस पर उनके ट्रिपल रोल को ट्रिपल टक्कर मिलेगी कल से जब सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर अंतिम: द फाईनल ट्रुथ भी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी। इसके अलावा जॉन अब्राहम को टक्कर देने के लिए थिएटर में पहले से ही सूर्यवंशी, बंटी और बबली 2 मौजूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications











