Exclusive: 'सत्यमेव जयते' की सफलता के पीछे केवल आमिर खान...
हाल ही में एक टीवी शो में अभिनेता आमिर खान ने कहा कि स्टार प्लस पर प्रसारित हुए शो 'सत्यमेव जयते' ने उनके जीवन को काफी बदल दिया जिसके जवाब में उनके फैंस रिेतेश,अमित , सविता ने फेसबुक पर लिखा है कि सत्यमेव जयते की सफलता के पीछे केवल आमिर खान है। नहीं तो जिन ज्वलंत मुद्दों को उन्होंने अपने टीवी शो में दिखाया है, वैसे ना जाने कितने प्रोग्राम टीवी के कई चैनलों पर पर दिखाये जाते है लेकिन असर कितनों पर होता है। शो की सफलता के पीछे वन एंड ओनली आमिर खान ही है और कोई नहीं। आमिर खान की लोकप्रियता ने ही लोगों को सच देखने पर मजबूर किया है। हमें खुशी है कि आमिर खान ने अपनी लोकप्रियता का सही जगह प्रयोग किया है। ही इज रियली ग्रेट एक्टर। हम उनके शो के पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि आमिर खान ने हाल ही में एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि उन्हें अपने पहले टीवी शो सत्यमेव जयते के दौरान बहुत कुछ सीखने और सोचने को मिला। सच को करीब से जानने पर एहसास हुआ की केवल वो भारत नहीं हैं जो कि बड़े शहरों में बसता है बल्कि समाज के छोटे शहरों में भी हिंदुस्तान हैं जहां कि अपनी अलग कहानी हैं। आमिर खान ने कहा कि कई बार ऐसा हुआ कि हम सच के तह तक पहुंचे और जब हकीकत सामने आयी तो हमारे पैरों के नीचे से मानों जमीन निकल गयी। कभी सच ने मुझे अंदर ही अंदर झकझोर दिया तो कई बार मुझे रूला भी गया।



Click it and Unblock the Notifications