TRAILER: धमाकेदार एक्शन और देशभक्ति.. अक्षय कुमार को ऐसे टक्कर देंगे जॉन अब्राहम!
Recommended Video

जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। जॉन काफी तगड़े अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म का निर्देशन किया है मिलाप मिलन झावेरी ने। जबकि प्रोड्यूसर किया है भूषण कुमार ने। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। जी हां, यह अक्षय कुमार की गोल्ड और सनी देओल की यमला पगला दीवाना फिर से के साथ क्लैश कर रही है।
सत्यमेव जयते की बात करें तो ट्रेलर से ही साफ है कि फिल्म देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक लड़ाई की कहानी है। जॉन एक सीरियल किलर अवतार में नजर आ रहे हैं, जो भ्रष्ट अफसरों की हत्या कर देता है। ट्रेलर में कुछ दमदार डॉयलोग्स भी डाले गए हैं। उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज इस फिल्म को लोग पसंद करेंगे।
फिल्म में मनोज बाजपेयी का किरदार भी काफी दमदार दिख रहा है। वह कानून के अनुसार चलने वाले पुलिस अधिकारी बने हैं, जो जॉन की तलाश में हैं। बहरहाल, यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications
