सत्यमेव जयते ..ने मुझे बदल दिया: आमिर खान
अभिनेता आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वो जो कुछ भी करते हैं। बड़ी शिद्दत से करते हैं। एक समय में एक काम करने वाले आमिर खान ने हाल ही में एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि उन्हें अपने पहले टीवी शो सत्यमेव जयते के दौरान बहुत कुछ सीखने और सोचने को मिलेगा। सच को करीब से जानने पर एहसास हुआ की केवल वो भारत नहीं हैं जो कि बड़े शहरों में बसता है बल्कि समाज के छोटे शहरों में भी हिंदुस्तान हैं जहां कि अपनी अलग कहानी हैं।
आमिर खान ने कहा कि कई बार ऐसा हुआ कि हम सच के तह तक पहुंचे और जब हकीकत सामने आयी तो हमारे पैरों के नीचे से मानों जमीन निकल गयी। कभी सच ने मुझे अंदर ही अंदर झकझोर दिया तो कई बार मुझे रूला भी गया। सत्यमेव जयते ने मेरी सोच में काफी परिवर्तन भी किया है।
आमिर खान ने कहा कि उन्हें लगता है कि हम जैसे कलाकारों को ज्वलंत मु्द्दो पर शो करने चाहिए और सामाजित कर्तव्य निभाना चाहिए। आमिर खान ने वादा किया कि वो एक बार फिर सत्यमेव पार्ट 2 को लेकर दर्शकों के बीच आयेंगे। उसकी तैयारी चल रही है, जिस दिन फाइनल हो जायेगा वो ऐलान कर देंगे।
फिलहाल आमिर खान इन दिनों यशराज की फिल्म धूम 3 में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ पर्दे पर पहली बार कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। फिल्म में आमिर खान खलनायक की भूमिका में हैं।

Click it and Unblock the Notifications
