महाभारत के कृष्ण बनना चाहते हैं आमिर

ज्ञात हो कि आमिर खान ने कुछ दिन पहले ही महाभारत पर फिल्म बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। लेकिन तब आमिर ने खुलकर कुछ भी नहीं कहा था। इस बार आमिर ने अपनी इस इच्छा के बारे में बताते हुए कहा कि महाभारत पर फिल्म बनाना उनका सपना है लेकिन इस फिल्म को बनाने के लिए उन्हें बहुत गहराई से इस विषय पर रिसर्च करना पड़ेगी और इस रिसर्च में उन्हें 20 साल का वक्त भी लग सकता है। आमिर खान ने ये भी कहा कि वो जब भी इस फिल्म के बारे में सोचते हैं तो उन्हें डर लगता है कि कहीं वो इस फिल्म के विषय के साथ न्याय ना कर पाए तो क्या होगा? आमिर ने बताया कि उन्हें यूं तो कर्ण का किरदार काफी पसंद है लेकिन वो कर्ण के रोल में फिट नहीं होते इसलिए उन्हें लगता है कि कृष्ण का किरदार ही उन्हें सूट करेगा।
आमिर खान जिन्होंने इस साल सत्यमेव जयते से समाज की बहुत ही बदसूरत सच्चाई को सबके सामने लाकर रख दिया का मानना है कि एक कलाकार को अपनी कला के जरिये समाज के लिए भी कुछ करना चाहिए। सत्यमेव जयते से उनका यही संदेश था और यही उनका एजेंडा था। आमिर ने साथ ही कहा कि वो हाल ही में ऑनर किलिंग के शिकार हुए अब्दुल हाकिम के परिवार की हर संभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इस सीरियल ने उन्हें सच्चाई के बेहद करीब ला दिया है। इस शो को शूट करते सयम कई बार वो रोये भी क्योंकि समाज की कई सच्चाईयां बेहद कड़वी होती थीं जिन्हें देख पाना बहुत ही मुश्किल होता था।


Click it and Unblock the Notifications











