जीना मुश्किल कर दिया है आमिर के शो नेः किरण राव

उनका कहना है कि मेरा घर लेखकों और कार्यक्रम से सम्बंधित लोगों से ही भरा रहता है। आमिर और उनकी बड़ी टीम दिन रात मेरे ही घर में रहती है। यही वजह है कि मैं कार्यक्रम के प्रसारण का इंतजार कर रही हूं, मुझे इस बात की पूरी उम्मीद है कि धीरे धीरे मेरी जिंदगी पटरी पर आ जाएगी। आपको बता दें कि इस शो के ट्रेलर में आमिर के बेटे आजाद राव खान भी ट्रेलर में दिखाई देंगे।
'सत्यमेव जयते' का प्रसारण स्टार प्लस पर 6 मई को सुबह 11 बजे से होगा। इतना ही नहीं यह शो एक इतिहास रचने जा रहा है। आमिर का यह पहला शो किसी प्राइवेट चैनल के साथ दूरदर्शन में भी प्रसारित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम से आमिर छोटे पर्दे पर अपनी नई पारी की शुरूआत कर रहे हैं। आपको बता दें कि उनकी पत्नी किरण राव की बतौर निर्माता आखिरी फिल्म 'देहली बेली' है, वहीं 'धोबी घाट' उनके ही निर्देशन में बनी पहली फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications