न्यूयार्क में दिखाई जाएंगी सत्यजीत की फिल्में
भारत के महानतम फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्में न्यूयार्क में 15 से 30 अप्रैल तक प्रतिष्ठित फिल्म सोसायटी ऑफ लिंकन सेंटर की ओर से दिखाई जाएंगी।
समारोह में 20 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी, जिसमें से छह अकादमी फिल्म आर्काइव से मिली 35 एमएम के नए प्रिंट्स में होंगी। आगामी 15 अप्रैल से शुरू होने वाले 'फर्स्ट लाइट : सत्यजित रे फ्रॉम द अपु ट्रायोलॉजी टु द कोलकाता ट्रायोलॉजी' नामक इस खंड में मुख्यत: रे के शुरुआती करियर की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
फिल्म सोसाइटी के प्रोग्रामिंग निदेशक रिचर्ड पेना ने बताया, "रे की फिल्में मांग करती हैं कि आप उन्हें उनकी शर्तो पर स्वीकार करें और जो लोग वास्तव में ऐसा करते हैं उनका अनुभव वाकई शानदार होता है।"
रे को सन 1991 में सिनेमा में जीवनर्पयत योगदान के लिए ऑस्कर का लाइफटाइम अचीवमेंट अर्वाड मिला था।
उल्लेखनीय है कि अपु ट्रायोलॉजी में पाथेर पांचाली, अपराजितो और अपुर संसार फिल्में शामिल हैं।
इस समारोह में फिल्मकार श्याम बेनेगल और मीरा नायर, सत्यजीत रे के बेटे संदीप रे सहित अनेक कला आलोचक एवं विद्वान शामिल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications