लंदन-मुंबई में एकसाथ जारी होगा 'सत्याग्रह' का ट्रेलर
फिल्मकार प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' का ट्रेलर लंदन व मुंबई में एकसाथ जारी होगा। यह वास्तव में फिल्म का वैश्विक ट्रेलर होगा।
झा ने कहा, "हम 'सत्याग्रह' का वैश्विक स्तर पर ट्रेलर जारी कर रहे हैं। अजय देवगन व करीना कपूर लंदन में मौजूद रहेंगे जबकि अमिताभ बच्चन, मैं खुद व अन्य सदस्य मुंबई में मौजूद रहेंगे।"

उन्होंने कहा, "वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अजय व करीना मुंबई में इकट्ठे हुए लोगों को संबोधित करेंगे। इसी तरह यहां मौजूद फिल्म के सदस्य लंदन वालों को संबोधित करेंगे, जो इसे एक वैश्विक कार्यक्रम बना देगा।"
फिल्म 23 अगस्त को प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications