'सत्याग्रह' की टीम युवाओं के लिए वीडियो बनाएगी
भोपाल में राजनीति पर आधारित फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड फिल्मकार प्रकाश झा ने युवाओं के लिए एक वीडियो बनाने की योजना बनाई है। इसमें समानता, भ्रष्टाचार और अन्याय पर चर्चा की जाएगी।
इसी साल 23 अगस्त को प्रदर्शित हो रही फिल्म 'सत्याग्रह' में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, करीना कपूर, मनोज बाजपेयी और अमृता राव ने काम किया है। इस वीडियो में फिल्म में शामिल कलाकार हिस्सा लेंगे।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि सत्याग्रह फिल्म युवाओं के लिए है जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह देशभर के युवा अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर आते हैं।
वीडियो 12 अगस्त को रिलीज होगी। इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस भी है। इससे पहले प्रकाश झा ने कहा था कि इस फिल्म की कहानी को एक उपन्यास के रूप में भी प्रकाशित करने पर वह विचार कर रहे हैं। फिल्म के प्रदर्शन के बाद उपन्यास को प्रकाशित किए जाने की योजना है।फिल्म निर्माण दल के करीबी सूत्र के मुताबिक, "प्रकाश झा और अंजुम राजाबाली ने 'सत्याग्रह' की पटकथा को उपन्यास के रूप में प्रकाशित करने का फैसला किया है।"'सत्याग्रह' नाम से तैयार किए गए उपन्यास को झा और राजाबाली ने मिलकर लिखा है। दोनों इससे पहले भी फिल्म 'राजनीति' 'आरक्षण' और 'चक्रव्यूह' में साथ काम कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
