बहुत कुछ कहता है 'सत्याग्रह' का रघुपति राघव....
30 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होने जा रही फिल्म सत्याग्रह का प्रोमो आज-कल इंटरटेनमेट चैनल पर बार-बार दिखाया जा रहा है। सामाजिक और ज्वलंत मु्द्दों को अपनी फिल्म में उठाने वाले निर्माता, निर्देशक लेखक और राजनीतिज्ञ प्रकाश झा की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वैसे तो फिल्म एक आंदोलन की कहानी है लेकिन फिल्म में आपको एक बार फिर से महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके प्रिय भजन की बातें सुनायी और दिखायी पड़ेंगी।
हाल ही में फिल्म का भजन रघुपति राघव राजा राम.. को लांच किया गया जिसकी पहली लाइन तो बापू के ही भजन की है जबकि बाद की लाइनों को कलमबद्ध किया है प्रख्यात गीतकार और कहानीकार प्रसून बाजपेई ने। जिन्होंने दावा किया है कि उन्होंने भजन की लाइनों को लिखा जरूर है लेकिन उन्होंने बापू के भजन की मौलिकता को नष्ट नहीं होने दिया है। यह भजन आज भी उतना शांत, प्रसन्नचित और पवित्र है जितना खुद महात्मा गांधी जी के समय था।
हाल ही में इस भजन की लांचिंग हुई जिसमें फिल्म के सभी सितारे मौजूद थे। झा की इस फिल्म में अमिताभ के अलावा, करीना कपूर, अजय देवगन, अमृता रॉव और मनोज बाजपेई भी हैं।
प्रकाश झा ने सत्याग्रह में अमिताभ बच्चन के ड्रेस डिजाइनिंग का भी काम किया है। फिल्म पिता-पुत्र और देश के भ्रष्टाचार की कहानी कहती है। फिल्म की पूरी शूटिंग भोपाल में हुई है। फिल्म का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं देखते हैं कि फिल्म पर्दे पर क्या गुल खिलाती है?
आईये देखते हैं रघुपति राघव के लांचिग की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications