झा की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई वाली फिल्म 'सत्याग्रह'
साल 2013 की मोस्ट अवेटड फिल्मों से एक प्रकाश झा की 'सत्याग्रह' ने शुक्रवार को पर्दे पर दस्तक दी है। फिल्म ने आशा के मुताबिक संतोषजनक ओपनिंग ली है। जो खबर आयी है उसके मुताबिक प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' ने प्रदर्शन के पहले दिन 11.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
50 करो़ड़ की लागत से बनी 'सत्याग्रह' को समीक्षकों ने सौ में नंबे नंबर दिया है जबकि दर्शकों ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। यूटीवी मोशन और सिनेमाघरों के मालिकों को पूरी उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करेगी।
फिल्म के लिए कलाकारों की काफी तारीफ हो रही है। देश के जाने-माने समीक्षकों ने कहा कि एक ईमानदार इंसान के रूप में अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वह बेमिसाल है। तो वहीं हमेशा की तरह अजय देवगन और मनोज बाजेपेई ने जता दिया कि उनके जैसा कोई नहीं है।
अजय का एंग्री लुक तो मनोज बाजपेई का कॉमेडी की चाशनी में लिपटा खलनायकी चरित्र जरूर लोगों के दिल को छू जायेगा। अर्जुन रामपाल और अमृता रॉव दोनों ने अपने रोल के साथ पूरा न्याय किया है। अर्जुन की आग पर्दे पर असर छोड़ती है तो वहीं लंबे अरसे बाद अमृता ने अच्छा काम किया है। हालांकि फिल्म में करीना लोगों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही है।
आईेये आपको बताते हैं कि फिल्म सत्याग्रह के लिए किसने क्या कहा?


Click it and Unblock the Notifications











