पापा तो सीरयस हैं लेकिन बेटी काफी रोमांटिक..

आप सोच रहे होंगे कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं तो सुनिये हम बात कर रहे हैं निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा की जिनकी बेटी दिशा झा अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है बतौर निर्देशक। इस बात का खुलासा खुद प्रकाश झा ने किया। प्रकाश ने अपनी आने वाली फिल्म सत्याग्रह के प्रमोशन के दौरान कहा कि उनकी बेटी अब बड़ी हो गयी है और उन्ही की तरह फिल्म मेकर बनना चाहती है।

लेकिन उसकी रूचियां मुझसे काफी अलग है इसलिए वह सीरयस औऱ ज्वलंत मुद्दों पर फिल्म नहीं बनायेगी बल्कि वह लवस्टोरी फिल्में बनायेगी और इसलिए वो इस सब्जेक्ट पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रही है जो कि जल्द पूरी हो जायेगी इस बात की उम्मीद वह भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि झा इन दिनों सत्याग्रह को लेकर खासा चर्चा में हैं। सामाजिक और ज्वलंत मु्द्दों को अपनी फिल्म में उठाने वाले निर्माता, निर्देशक लेखक और राजनीतिज्ञ प्रकाश झा की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वैसे तो फिल्म एक आंदोलन की कहानी है लेकिन फिल्म में आपको एक बार फिर से महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके प्रिय भजन की बातें सुनायी और दिखायी पड़ेंगी।

सत्याग्रह एक मल्टी स्टार फिल्म है। फिल्म में अमिताभ के अलावा, करीना कपूर, अजय देवगन, अमृता रॉव और मनोज बाजपेई भी हैं। फिल्म 30 अगस्त को पर्दे पर पहुंच रही है।

आईये जानते हैं कि ब़ॉलीवुड की चर्चित बेटियों को जिन्होंने निर्माण और निर्देशन का काम संभाला...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X