सत्याग्रह के पास कमाई के हैं सिर्फ तीन दिन!
प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह ने अपने शुरुआती दिनों में काफी अच्छा बिजनेस किया और साथ ही पहले तीन दिनो में कुल 40 करोड़ की कमाई भी कर ली। लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस रेस तो इस हफ्ते से शुरु होगी जब सत्याग्रह फिल्म को शुद्ध देसी रोमांस और जंजीर फिल्म फिल्में टक्कर देंगी। शुक्रवार यानी 6 सितंबर को यश राज फिल्म्स की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस और अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म जंजीर की रीमेक फिल्म जंजीर रिलीज हो रही है। दोनों ही फिल्में दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं और सभी इन दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सत्याग्रह फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना और साथ ही कमाई करना काफी मुश्किल नज़र आ रहा है।
लेकिन अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी और करीना कपूर के बारे में कुछ कहा भी नहीं जा सकता। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही है लेकिन लोगो में उनेक फेवरेट एक्टर्स को लेकर जो क्रेज है वो तो अभी कुछ और समय तक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिकाए रख सकता है। क्योंकि पहली बात तो ये फिल्म एक ऐसे टॉपिक पर बनी है जो कि काफी समय तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा था और लोग इसे परदे पर देखने के लिए उत्सुक भी हैं उसके अलावा मनोज बाजपेयी और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार अगर एक फिल्म में हों तो लोगों इस बात का यकीन होता है कि फिल्म में कुछ ना कुछ तो होगा।
सत्याग्रह फिल्म ने अभी तक अपनी लागत का जो कि 50 करोड़ रुपये तो कमा लिया है अब देखना है कि प्रकाश झा को प्रोफिट कितना कमाकर देती है सत्याग्रह। वैसे भी अभी तीन दिन और हैं सत्याग्रह के पास अकेले बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications











