..................... Satyagraha earns 11.21 crore at its first day - Hindi Filmibeat

'सत्याग्रह' ने पहले दिन 11.21 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई। प्रकाश झा की फिल्‍म 'सत्‍याग्रह' को पहले दिन औसत शुरूआत मिली है, फिल्‍म ने गंभीर अभिनय के लिए जाने जाने वाले कलाकारों की मौजूदगी और अपने विषय के दम पर दर्शकों की अपनी ओर आकर्षित किया है। फिल्म ने प्रदर्शन के पहले दिन 11.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कहा जा रहा है कि झा की अब तक की फिल्मों में इस फिल्म ने प्रदर्शन के पहले दिन सर्वाधिक कमाई की है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेई और अमृता राव जैसे कलाकारों ने काम किया है। खबर है कि 50 करोड़ की लागत से बनी फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

हालांकि फिल्म के प्रस्तुतकर्ता यूटीवी मोशन पिक्च र्स को उम्मीद है कि फिल्म सप्ताहांत में और भी ज्यादा कमाई करेगी। इंडिया थियेट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन स्टूडियोज, डिजनी यूटीवी के निदेशक गौरव वर्मा ने कहा, "फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। हर उम्र और वर्ग के दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। फिल्म को मिल रही सकारात्मक टिप्पणियों को देखते हुए हम सप्ताहांत में अच्छी कमाई की अपेक्षा कर रहे हैं।"

satyagraha

फिल्म में भ्रष्टाचार से तंग मध्यवर्गीय समाज के विरोध पर यह फिल्म आधारित है।

प्रकाश झा सामाजिक मुद्दों पर फिल्‍म बनाने के लिए जाने जाते हैं, उनकी पिछली फिल्‍म आरक्षण विषय पर आधारित थी वहीं 'सत्‍याग्रह' देश में होने वाले भ्रष्‍टाचार पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X