'सत्याग्रह' में पहली बार करीना-अमृता साथ-साथ
प्रकाश झा की बहुचर्चित फिल्म 'सत्याग्रह' अभी से लोगों की उत्सुकता का केन्द्र बन गयी है। कहा जा रहा है कि फिल्म समाजसेवी अन्ना हजारे आंदोलन पर आधारित है। लेकिन प्रकाश झा इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। जो कि लोगों की उत्सुकता का एक बड़ा कारण है। दूसरा कारण इस फिल्म की भारी-भरकम स्टारकास्ट का होना है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल और करीना कपूर के अलावा अमृता राव भी है।
यह पहला मौका है कि किसी भी फिल्म में अमृता और करीना साथ-साथ काम कर रही है। अमृता राव ने करीना के एक्स प्रेमी शाहिद कपूर के साथ ही बॉलीवुड में कदम रखा था। दोनों को बॉक्सऑफिस हिट जोड़ी का दर्जा प्राप्त है। दोनों को लोग साथ में देखना ज्यादा पसंद करते है। ऑनस्क्रीन हिट पेयर होने की वजह से दोनों के प्रेम की भी खबरें आयी लेकिन दोनों अच्छे दोस्त ही हमेशा साबित हुए जबकि करीना तो शाहिद की प्रियतमा ही थी।
वैसे लंबे अरसे से एक हिट फिल्म की दरकार लिए अभिनेत्री अमृता राव 'सत्याग्रह' को पाकर खुश हो गयी हैं। वो इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रही हैं जिसे वो अपने जीवन का बड़ा सपना कहती हैं। अमृता ने कहा है कि उन्हें खुशी है कि फिल्म में 99 प्रतिशत दृश्य उनके अमिताभ बच्चन के साथ हैं।


Click it and Unblock the Notifications












