सत्याग्रह काम कर रहा है झा के लिए, 3 दिन में 40 करोड़!
प्रकाश झा के लिए सत्याग्रह फिल्म काफी अच्छी साबित हो रही है। सत्याग्रह फिल्म में प्रकाश झा ने अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी जैसे बडे़ बडे़ और मझे हुए कलाकार लिये थे और उनका ये सेलेक्शन उनके लिए काफी लकी साबित हो रहा है। सत्याग्रह फिल्म की शुरुआथ हालांकि थोड़ी धीमी साबित हुई थी लेकिन उसके बाद उनकी फिल्म ने जो तेजी पकड़ी है तो फिर उसे रोक पाना नामुमकिन हो गया। हालांकि सत्याग्रह के लिए सिर्फ यही एक हफ्ता और है कमाई करने के लिए क्योंकि इस हफ्ते शुक्रवार को यशराज की और अपूर्वा लखिया की दो फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनके आने के बाद सत्याग्रह का बिजनेस ठप्प पड़ने की आंशका है।
सत्याग्रह फिल्म पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई और पहले ही दिन फिल्म ने लगभग 11 करोड़ की कमाई की। उसके बाद शनिवार को करीब 13 और रविवार को 14 करोड़ की कमाई के साथ अभी तक सत्याग्रह फिल्म का कुल बिजनेस 40 करोड़ तक हो गया है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही अपनी लागत भर की कमाई तो कर ही लेगी और साथी ही प्रोफिट में भी चली जाएगी। सत्याग्रह की लागत थी कुल 50 करोड़ रुपये जो कि अगले दो-तीन दिनों में ही फिल्म कमा लेगी। उसके बाद सिर्फ प्रोफिट ही होगा। फिल्हाल अभी तक तो सत्याग्रह फिल्म प्रकाश झा की बाकी फिल्मों के मुताबिक काफी अच्छा बिजनेस कर रही है और उम्मीद है कि ये प्रकाश झा की बाकी फिल्मों की तुलना मे उन्हें अच्छा प्रोफिट भी देगी।
लेकिन सिर्फ शुक्रवार तक और सत्याग्रह ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है क्योंकि उसके बाद शुक्रवार को यश राज फिल्म की शुद्ध देसी रोमांस और अपूर्वा लखिया की फिल्म जंजीर रिलीज हो रहीं हैं जिनके रिलीज होने के बाद सत्याग्रह का बिजनेस काफी प्रभावित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











